back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के नेताओं में जोश, मतदाता खामोश; इन मुद्दों से चुनावी माहौल गर्म

MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश में आज मतदान शुरू है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश में आज मतदान शुरू है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना भी साधा। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज चौहान ने प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है। वहीं, शिवराज ने विकास कार्यों के बूते चुनाव जीतने का दावा किया। अब सभी को 17 नवंबर का इंतजार है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं द्वारा पूरी ताकत झोंकने के बाद अब मतदाताओं पर नजर है। इस बीच बीजेपी-कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने जनता का दिल जीतने के लिए कहीं बयान दिए तो कहीं घोषणाएं की।

PM मोदी और शिवराज के बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-ठजब मोदी गारंटी देता है, जब बीजेपी गारंटी देती है, वो जमीन पर उतरती है, घर-घर पहुंच है, हर लाभार्थी तक पहुंचती है। दूसरी ओर सीएम शिवराज ने कहा-बूथ जीता, तो चुनाव जीतें। इस मंत्र के साथ आप चुनाव के मैदान में जाएंगे और बीजेपी मध्य प्रदेश समेत पांचों राज्यों में भी शानदार सफलता पाएं।

EX CM कमलनाथ और प्रियंका गांधी के बयान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भावुक होकर जनता से कहा-मैंने कौन-सा पाप किया कि 1 हजार गोशाला बनवाई। कौन-सा गुनाह किया, जो 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली आपको दी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता को कांग्रेस द्वारा गारंटी देते हुए कहा-हर बच्चे के लिए हजार रुपए परिवार को दिया जाएगा। कक्षा 11वीं से 12वीं तक 1500 रुपए दिए जाएंगे। किसानों का कर्ज माफ होना फिर शुरू होगा।

आग की तरह सुलगे ये मुद्दे

इस चुनावी घमासान में कुछ मुद्दे आग की तरह सुलगे। हालांकि कुछ समय में धुएं की तरह ओझल भी हो गए। चुनाव से पहले ये मुद्दे गरमाए थे-

-सनातन और हिंदूत्व का मुद्दा गरमाया

-भ्रष्टाचार पर बीजेपी-कांग्रेस में वार-पलटवार

-मंडल-कमंडल पर भी गरमाई राजनीति

-हैवीवेट प्रत्याशियों का उतरना भी बना मुद्दा

-मोदी के फेस से बीजेपी को मिली बढ़त

-पार्टियों ने महिला फैक्टर को माना गेमचेंजर

-चुनावी घोषणाओं से बदली चुनावी फिजा

-कांग्रेस ने गारंटियां देकर खेला बड़ा दांव

-बीजेपी ने संकल्प पत्र के जरिए बताया विजन

-इमोशनल कनेक्ट से नेताओं ने ठोकी ताल

-धुआंधार प्रचार के जरिए गरमाया चुनावी माहौल

Raftaar.in पर आपको मिलेगी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की हर अपडेट।

Advertisementspot_img

Also Read:

आलू 9 रुपये किलो! जीतू पटवारी ने लाइव कॉल में दिखाया किसानों का कड़वा सच, केंद्र सरकार पर जमकर हमलावर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अचारपुरा गांव में किसानों के बीच ‘खाट पंचायत’ लगाकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵