back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ की 70 और मप्र की सभी 230 सीटों पर आज होगा मतदान, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Assembly Election: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों और छत्तीसगढ़ की दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

नई दिल्ली, (हि.स.)। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों और छत्तीसगढ़ की दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। दोनों राज्यों में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में हैं। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ है और मध्य प्रदेश में विपक्ष में है।

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों सुबह होगा मतदान

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए प्रात: 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। प्रदेश में संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 17,032 है। इन सभी में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले की 3 विधानसभा बैहर, लांजी और परसवाड़ा तथा मंडला के 55 और डिंडोरी के 40 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक वोटिंग होगी।

मतदान प्रक्रिया में कुल 5.59 लाख सामान्य मतदाता लेंगे भाग

मतदान प्रक्रिया में कुल 5.59 लाख सामान्य मतदाता भाग लेंगे। इनमें लगभग 2 करोड़ 87 लाख पुरुष मतदाता, 2 करोड़ 71 लाख महिला मतदाता और 1292 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। प्रदेश के कुल 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2533 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 2280 पुरुष, 252 महिला और 1 थर्ड जेंडर है।

छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभाओं में सुबह 8 बजे से शुरू होगा मतदान

छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभाओं में मतदान सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसमें कुल 1.63 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें महिला और पुरुषों का अनुपात लगभग बराबर है। आयोग ने इस चरण के लिए 18833 मतदान केन्द्र बनाए हैं। इसमें 1670 अतिसंवेदनशील और 109 संवेदनशील केन्द्र हैं जहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और माइक्रो ऑबजर्वर तैनात किए गए हैं। इस चरण में 958 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵