back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खरगौनः भीकनगांव जनपद सीईओ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खरगौन, 28 जून (हि.स.)। खरगौन जिले की भीकनगांव जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) राजेश बाहेती ने बीती रात अपने सरकारी निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भीकनगांव अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भीकनगांव थाना पुलिस के अनुसार, जनपद सीईओ 56 वर्षीय राजेश बाहेती नगर में अपने शासकीय आवास पर अकेले ही रहते थे और उनका परिवार इंदौर में रहता था। नगर निरीक्षक जगदीश गोयल ने बताया कि उन्होंने अपने शासकीय निवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार रात 11 बजे के आसपास सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू की। खरगौन एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि रविवार शाम को इंदौर निवासी परिजन सीईओ राजेश बाहेती को फोन लगा रहे थे। जब देर रात तक मोबाइल नहीं उठाया गया तो उन्होंने कर्मचारियों को मोबाइल लगाकर इसकी जानकारी दी। जब कर्मचारियों ने सरकारी आवास पर जाकर देखा तो सीईओ बाहेती फांसी के फंदे पर लटके मिले। कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। सोमवार सुबह खरगोन के फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। बता दें कि राजेश बाहेती ने कुछ माह पहले ही भीकनगांव में सीईओ का पदभार संभाला था। इसके पूर्व वह जिले के बड़वाह के भी सीईओ रह चुके है। बताया गया है कि सीइओ बाहेती का व्यवहार सहज और सरल था। उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या है ये ‘फांसीघर’ विवाद, जिसके लिए मंत्री रवींद्र ने विधानभवन का किया दौरा अब स्पीकर इस पर फैसला सुनाएंगे..

नई दिल्ली/रफ़्तार डेस्क। गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में उस फांसीघर को लेकर विवाद हो गया, जिसे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने सरकारी दस्तावेजों की जांच...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵