back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनाथ बच्चों की मदद के लिए आगे आई ग्रामीण बैंक समाजसेवी समिति, 51 हजार की राशि का दिया चेक

शिवपुरी, 13 मई (हि.स.)। शिवपुरी शहर के कमलागंज में पिछले दिनों एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत के बाद अनाथ हुए तीन बच्चों की मदद के लिए ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति आगे आई है। इन अनाथ हुए बच्चों की मां के निधन से पहले इनके पिता की भी मौत हो चुकी है। तीन बच्चे के सिर से मां-बाप का साया उठ चुका है। ऐसे में गुुरुवार को ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति ने आगे आकर यहां पर बच्चों की मदद के लिए अपनी समिति की ओर से यह राशि दी है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित अन्य लोगों ने बच्चों को इस राशि का चेक सौंपा। अनाथ हुए बच्चों के लिए ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति द्वारा 51000/ की राशि कलेक्टर अक्षय सिंह के हस्ते प्रदाय की। इस अवसर पर एसपी राजेश सिंह चंदेल, सीएमएचओ अर्जुन लाल शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास देवेंद्र सुंदरयाल सहित ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के एसकेएस चौहान, नीरज अग्रवाल, सचिव कपिल गुप्ता, दीपक कुशवाह ओपी बाथम भी मौजूद रहे। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के एसकेएस चौहान ने बताया कि उनकी समिति के अलावा शहर के अन्य समाजसेवियों ने भी बच्चों की मदद के लिए इस राशि के अलावा मदद की पेशकश की है। यह राशि भी अलग से बच्चों को उपलब्ध कराई जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

Children’s Day 2025: एक दौर में छाए रहे ये बाल कलाकार, जानिए आज कहा हैं ये चमकते चेहरे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 नवंबर पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन बच्चों की मुस्कान और मासूमियत के नाम...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵