back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mission 2024: हारी हुई सीटों पर CM शिवराज का फोकस, कहा- सशक्त भारत बनाने के लिए मोदी को फिर से बनाना होगा PM

MP Election: विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के अभियान में जुट गए हैं।

श्योपुर, हि.स.। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के अभियान में जुट गए हैं। विधानसभा चुनाव में जिन जिलों में भाजपा की हार हुई, वहां मुख्यमंत्री ने दौरे शुरू कर दिए हैं। वे बुधवार को छिंदवाड़ा पहुंचे थे और गुरुवार को गुरुवार को उन्होंने श्योपुर में जनसभा को संबोधित किया।

नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है

उन्होंने कहा कि विधानसभा सभा चुनाव में श्योपुर की दोनों सीटें हार गए हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा को बहुमत से जिताना है। भारत को सशक्त बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उनके नेतृत्व में वैभवशाली, संपन्न, समृद्ध, शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। वे भारत के लिए भगवान का वरदान हैं, हम उनके पीछे खड़े हैं। लोकसभा चुनाव में हम मिशन-29 पूरा करेंगे। प्रदेश में लखपति बहना अभियान शुरू होगा। कोई बहन गरीब नहीं रहेगी, किसी के आगे हाथ नहीं फैलाएगी।

जो गारंटी दी है, वह एक-एक गारंटी पूरी की जाएगी

मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम की शुरुआत लाडली बहनों की चरण वंदना कर की और उनका आशीर्वाद लिया। स्व-सहायता समूह की बहनों ने मुख्यमंत्री को 20 फीट लंबी राखी भेंट की, एक लाडली बहना ने मुख्यमंत्री को साफा बांधा और गदा भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पवित्र रिश्ता भाई-बहन का है। आज मेरी बहन ने मुझे पगड़ी बांधी है। पहले भाई पगड़ी बांधते थे। पगड़ी का मान और बहनों का सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा। आपको जो गारंटी दी है, वह एक-एक गारंटी पूरी की जाएगी, चिंता मत करना।

प्रत्येक परिवार को रोजगार मिलेगा

उन्होंने सभा में कहा कि किसान भाइयों चिंता मत करना, प्रत्येक परिवार को रोजगार मिलेगा, सरकारी योजनाओं पर काम करेंगे। आप लोगों ने मध्य प्रदेश में फिर से हमारी सरकार बनाने में सहयोग दिया है। जब तक मेरी सांस चलेगी, तब तक मैं आपको आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगा। इसके बाद उन्होंने दोनों हाथ उठवाकर सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

मैं यहां आपका मनोबल बढ़ाने के लिए आया हूं

मुख्यमंत्री चौहान ने सभा के पहले श्योपुर नगर पालिका भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भितरघात करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंच से उतारने के लिए हंगामा कर दिया। हालांकि, बाद में मुख्यमंत्री के कहने पर सभी शांत हुए। उन्होंने कहा कि मैं यहां आपका मनोबल बढ़ाने के लिए आया हूं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की सियासत पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵