back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM डॉ यादव ने कहा- नई शिक्षा नीति ने युवाओं को सनातन के गूढ़ रहस्य समझाने का मार्ग किया प्रशस्त, पढ़ें पूरी खबर

MP News: CM यादव ने कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में लागू नई शिक्षा नीति से युवा पीढ़ी के लिए ज्ञान विज्ञान की बातें जानने के साथ-साथ सनातन के गुण रहस्य को समझने का भी मार्ग प्रशस्त हुआ है

भोपाल, (हि.स.) । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लागू नई शिक्षा नीति से युवा पीढ़ी के लिए ज्ञान विज्ञान की बातें जानने के साथ-साथ सनातन के गुण रहस्य को समझने का भी मार्ग प्रशस्त हुआ है प्रभु श्री राम संस्कारों का ज्ञान करने के साथ-साथ पिता पुत्र और पति के कर्तव्यों का भान कराने के प्रभावी माध्यम हैं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोमवार को मीडिया समूह द्वारा समन्वय भवन में आयोजित” श्री रामोत्सव सबके राम” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “श्री रामोत्सव -सबके राम” कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “श्री रामोत्सव -सबके राम” कार्यक्रम में शामिल हुए। समन्वय भवन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शंख ध्वनि- मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव को तुलसी का पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का क्रियान्वयन कार्यपालिका का दायित्व है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के शासन व्यवस्था के सिद्धांत और उनके विचार रामराज्य की आवधारणा के अनुरूप थे। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का क्रियान्वयन कार्यपालिका का दायित्व है, प्रधानमंत्री पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के समसामयिक वातावरण के अनुरूप रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सनातन के प्रति आस्था को दृढ़ करेगा और जन-जन के लिए यह प्रेरणा का पाथेय सिद्ध होगा। कार्यक्रम में पाश्व गायिका दीपाली दुबे ने सुमधुर भजन की प्रस्तुति भी दी।

कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा, पार्टी भगवान दास सहित महंत आदि मौजूद रहे

कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा, पार्टीभगवान दास सबनानी, प्रांत संघ चालक मध्यभारत प्रांत पार्टीअशोक पांडे, पीठाधीश्वर करूणाधाम श्री 1008 सुदेश शाण्डिल्य महाराज, महंत गुफा मंदिर श्री 1008 राम प्रवेश दास महाराज सहित मानस मृमज्ञ, साहित्यकार व मीडिया कर्मी उपस्थित थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

UPSC सिविल सेवा परीक्षा अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, जानिए टॉप-3 और टॉप-10 में किन अभ्यर्थियों ने बनाई जगह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...