back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल: फाइल आगे बढ़ाने 10 हजार रुपये मांगने वाली नगरनिगम की क्लर्क रंगे हाथों पकड़ाई

भोपाल, 17 मार्च (हि.स.)। नगर निगम के गांधीनगर वार्ड की एक महिला क्लर्क को लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। क्लर्क जीशान जैदी ने एक वृद्ध पिता से उसके बेटे की मौत पर मिलने वाली सहायता राशि की फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार रुपयों की मांग की थी। जिसकी शिकायत फरियादी ने एसपी से की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नूर मोहम्मद खान पिता हसन मोहम्मद खान टैगोर वार्ड क्रमांक-1 नगर निगम गांधीनगर में रहते हैं। उनके बेटे सलमान (22) की 26 अक्टूबर 2019 को हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास गिरने से चोट लगने पर मौत हो गई थी। मौत के बाद शासन से मिलने वाली सहायता के लिए फाइल तैयार कर उन्होंने नगर निगम गांधी नगर वार्ड क्रमांक-1 में जमा कराई। सहायता राशि प्राप्त ना होने पर नूर मोहम्मद वार्ड-1 नगर निगम कार्यालय में जानकारी लेने पहुंचे। जहां निगम की क्लर्क जीशान जैदी ने फाइल को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार रुपए की मांग की। इस संबंध में नूर मोहम्मद ने पुलिस अधीक्षक भोपाल को शिकायत की थी। पुष्टि होने पर बुधवार को लोकायुक्त टीम ने नगर निगम के गांधी नगर वार्ड क्रमांक-1 में आरोपी जीशान जैदी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला क्लर्क के विरुद्ध धारा-7 पीसी एक्ट 1999 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

अंबरनाथ नगर परिषद में BJP-कांग्रेस गठबंधन से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, शिवसेना शिंदे समूह आगबबूला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की अंबरनाथ नगर परिषद में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को सत्ता से दूर रखने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...