back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ladli Bahna Yojana: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल्स

MP Ladli Bahna Yojana 2.0: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन शुरू। पात्र महिलाएं अपना आनलाइन आवेदनों का पंजीयन 20 अगस्त तक योजना के पोर्टल lbadmin.mp.gov.in पर करा सकेंगी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। MP Ladli Bahna Yojana 2.0: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहुचर्चित मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2.0 के लिए मंगलवार 25 जुलाई से फॉर्म भरे जा रहे हैं। इसको लेकर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस योजना में प्रतिभाग के लिए इंदौर शहर में नगर निगम के जोनल कार्यालय पर आवेदन लिए जा रहे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं।

पात्रता में हुआ संशोधन

आपको बता दें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इंदौर में 10 जुलाई 2023 मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की दूसरी किश्त जारी करने के दौरान लाडली बहना अभियान 2.0 के शुरूआत कि घोषणा की थी। इस योजना के अंतर्गत राज्य शासन ने योजना के प्रावधानों के अंतर्गत पात्रता में संशोधन किया है। इन संशोधनों के आधार पर नवीन पात्रताधारी महिलाओं से आवेदन लेने का सिलसिला 25 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है।

कब से कब तक होगा आवेदन

आपको बता दें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के दूसरे चरण के लिए 25 जुलाई से 20 अगस्त के बीच आवेदन लिए जाएंगे। मीडिया से बात करते हुए महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया ने बताया कि शहर में जिन क्षेत्र में बड़े वार्ड है, वहाँ पर वार्ड स्तर पर जबकि छोटे वार्ड में निवास करने वाली महिलाओं के आवेदन ज़ोन कार्यालय पर लिए जाएंगे। सी तरह ग्रामीण क्षेत्र में सभी 314 ग्राम पंचायतों में भी आवेदन जमा किए जाएंगे।

कौन होगा पात्र?

पात्रता की शर्तों में हुए नवीनतम संशोधन के अनुसार आवेदक 1 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हो तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो। संशोधित नियम के अनुसार 21 से 23 वर्ष की विवाहित महिला, और 21 से 30 वर्ष के बीच की वे विवाहित महिलाएं जिनके नाम पर ट्रैक्टर है, उन्हें भी पात्र माना गया है। पहले ये महिलाएं अपात्र थीं, लेकिन अब सीएम की घोषणा के बाद अब उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा। सभी को आवेदन करवाने से पहले केवाईसी करवाना अनिवार्य होगा।

यहां करें आवेदन

महिलाएं अपना आनलाइन आवेदनों का पंजीयन 20 अगस्त तक योजना के पोर्टल lbadmin.mp.gov.in पर करा सकेंगी। गौरतलब है कि इस बार लाड़ली बहना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ ही जिन महिलाओं ने पहले चरण के दौरान योजना के फार्म नहीं भरे थे या किसी कारणवश उनका फार्म रिजेक्ट हो गया, वे भी अब नए सिरे से आवेदन कर सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...