नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Madhya Pradesh Rath Yatra: कभी सवर्णों की पार्टी के नाम से विख्यात भाजपा को इस चुनावी साल में दलितों के लिए किए गए अपने कामों को गिना रही है। बता दे कि इसी कड़ी में प्रधान मंत्री मोदी मध्य प्रद्रेश में अगले महीने पहुंचेंगे और संत रविदास मंदिर की नींव रखेंगे।
मध्य प्रदेश में चुनावी साल में रथ यात्राओं का चलन एक बार फिर शुरू हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी पूरे मध्य प्रदेश में संत रविदास के खड़ाऊ यानी चरण पादुका के पूजन दर्शन और विचारों को फैलाने के लिए राज्य में पांच समरसता रथ यात्रा निकाल रही है। यह रथयात्रा इसी हफ्ते प्रदेश के पांच दूरस्थ शहरों से राज्य के केंद्र में बसे शहर सागर में पहुंचेगी।
18 दिन तक चलेगी यात्रा
इन यात्राओं के दौरान पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग छोटे बड़े कस्बों में संत रविदास के विचारों संदेश और साहित्य पर डिबेट गोष्ठी और अन्य आयोजन भी करते चलेंगे। यह रथ यात्रा 18 दिनों तक चलेगी। पार्टी ने दावा किया है कि इस दौरान प्रदेश के 53000 गांवों से एक एक मुट्ठी मिट्टी और प्रदेश की सारी नदियों का जल भी संग्रहित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविदास मंदिर की रखेंगे नींव
सागर शहर में एमपी सरकार द्वारा आयोजित इस बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 12 तारीख को संत रविदास मंदिर की नींव रखने जा रहे हैं। बता दें कि आदि शंकराचार्य की मूर्ति के लिए महीनों से लोहे इकट्ठे करते करते एमपी सरकार ने अब संत रविदास की मूर्ति के लिए अपना अभियान छेड़ दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इसका लाभ भाजपा को चुनावों में मिलता है या नहीं।




