back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, वायनाड के लोगो से कहा- आपने हमेशा गले लगाया

Loksabha Election: राहुल ने वायनाड के लोगो से कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आप मुझे इस बार भी अपने परिवार का हिस्सा बनाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राहुल गांधी ने केरल के वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर लिया है। उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थी। अपना पर्चा भरने से पहले उन्होंने वायनाड में रोड शो किया। जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रोड शो में शामिल भारी भीड़ को देखकर राहुल गांधी काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने रोड शो के दौरान वायनाड के लोगो से कहा की आप लोगो ने मुझे गले से लगाया। मुझे उम्मीद है कि इस बार भी आप मुझे अपने परिवार का हिस्सा बनाएंगे।

वायनाड के हर व्यक्ति ने मुझे प्यार और सम्मान दिया

राहुल गांधी ने रोड शो के दौरान कहा कि जब मै पांच साल पहले वायनाड आया था तो उस समय मै यहां के लिए नया था। राहुल ने वायनाड के लोगो से कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आप मुझे इस बार भी अपने परिवार का हिस्सा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वायनाड के हर व्यक्ति ने मुझे प्यार और सम्मान दिया। वायनाड के लोगो ने मुझे अपना माना है। उनका ऐसा कहना भी ठीक ही है। क्यूंकि उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में 5 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। राहुल गांधी के खिलाफ उनकी प्रतिद्वंदी पार्टी भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को चुनावी मैदान में उतारा है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा

वायनाड में राहुल गांधी के रोड शो के दौरान उनकी बहन और कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “आज भाई राहुल गांधी जी के चुनाव नामांकन के लिए उनके साथ वायनाड, केरल में हूं। कुछ महीने पहले भाजपा सरकार ने राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता छीनकर जनता की आवाज दबाने की कोशिश की थी, लेकिन संविधान की ताकत ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। आज भाजपा संविधान पर हमले करके पूरे देश की जनता से उसकी आवाज छीनने की कोशिश कर रही है। इसके खिलाफ बिगुल फूंकने की शुरुआत वायनाड से हो रही है। वायनाड समेत पूरे देश की जनता के स्नेह और समर्थन से हम यह जंग जीतेंगे, देश और संविधान की रक्षा करेंगे। जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA.”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा The Kerala Story 2 का प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म The Kerala Story 2 को लेकर लोगों के मन में कई सारी बातें आ रही थी। लोग इस फिल्म...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...