back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक के बेल्लारी में हिंसक झड़प, बैनर विवाद में दो विधायकों के समर्थक भिड़े, गोलीबारी में एक की मौत

कर्नाटक के बेल्लारी में एक हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। यहां दो विधायकों के समर्थकों के बीच बैनर लगाने को लेकर हुई हिंसक झड़प में गोलीबारी भी हुई।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक के बेल्लारी में दो विधायकों के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। विवाद की शुरुआत पोस्टर और बैनर लगाने को लेकर हुई थी। घटनास्थल पर पत्थरबाजी और गोलीबारी भी देखने को मिली। जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। 

जनार्दन और भरत रेड्डी के समर्थक भिड़े, गोलीबारी से तनाव

कर्नाटक के बेल्लारी में KRPP विधायक जी जनार्दन रेड्डी और कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी के समर्थकों के बीच जोरदार झड़प हुई। विवाद की शुरुआत बैनर लगाने को लेकर हुई थी। घटनास्थल पर पत्थरबाजी के साथ-साथ गोलीबारी भी हुई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि झड़प गुरुवार शाम बेल्लारी सिटी में हुई, जब दोनों पक्षों ने जनार्दन रेड्डी के घर के सामने बैनर लगाने का प्रयास किया। इस दौरान जनार्दन रेड्डी ने आरोप लगाया कि भरत रेड्डी के गन मैन ने उनके घर के पास गोली चलाई और उन्होंने चलाए गए कारतूस भी दिखाए।

पुलिस को दागने पड़े आंसू गैस के गोले

बेल्लारी में जनार्दन रेड्डी और भरत रेड्डी के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर पुलिस ने काबू पाया। विवाद की शुरुआत तब हुई, जब महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम को लेकर भरत रेड्डी के समर्थकों ने पूरे शहर में बैनर लगवाए। जनार्दन रेड्डी के समर्थकों ने उनके घर के सामने बैनर लगाए जाने पर आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों, ईंट-पत्थर और कांच की बोतलों से हमला शुरू हो गया। हालात बिगड़ने पर मौके पर पुलिस पहुंची और आंसू गैस के गोले दागकर दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लाकर झड़प को समाप्त किया।

गोली लगने से एक युवक की मौत 

बेल्लारी में हुई झड़प के दौरान गोली लगने से 28 वर्षीय राजशेखर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजशेखर कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था और वह जनार्दन रेड्डी के घर के बाहर बैनर लगाने गई टीम का हिस्सा था। घटना के बाद बेल्लारी शहर के अहमबावी इलाके, जहां जनार्दन रेड्डी का घर स्थित है, तनाव बढ़ जाने के कारण वहां निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵