back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karnatka News: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार मंदिरों पर लगाएगी टैक्स, भाजपा बोली- हिंदू विरोधी है कांग्रेस

Karnataka Government: कर्नाटक में मंदिरों पर 10 प्रतिशत कर लगाने के राज्य की कांग्रेस सरकार के फैसले की भाजपा ने आलोचना करते हुए उसको हिंदू विरोधी बताया है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। कर्नाटक में मंदिरों पर 10 प्रतिशत कर लगाने के राज्य की कांग्रेस सरकार के फैसले की भाजपा ने आलोचना करते हुए उसको हिंदू विरोधी बताया है।

सिर्फ मंदिरों पर लगाया गया कर- राजीव चंद्रशेखर

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का मंदिरों पर कर लगाने का फैसला तुष्टीकरण की राजनीति का नया स्तर है। क्योंकि इस तरह का कर सिर्फ मंदिरों पर लगाया गया है, मस्जिद या चर्च पर इस तरह का कोई कर नहीं लगाया गया है। हम इसका विरोध करेंगे।

हिंदू मंदिरों के राजस्व पर 10 फीसदी कर लगाने का प्रावधान

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा में बुधवार को ”कर्नाटक हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती विधेयक पारित हो गया। इसमें हिंदू मंदिरों के राजस्व पर 10 फीसदी कर लगाने का प्रावधान किया गया है। राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...