नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल मामले ने एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने दावा किया कि प्रज्वल के खिलाफ महिला द्वारा की गई एक शिकायत झूठी थी। दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों ने उस महिला को शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा वह पुलिस कर्मी थे। महिला को उसके यौन उत्पीड़न के लिए धमकाया गया था।
एसआईटी की जांच प्रकिया पर उठे सवाल
राष्ट्रीय महिला आयोग के आरोपों के बाद पूर्व मंत्री और जेडीएस राज्य अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी का बयान सामने आया है। उन्होंने एसआईटी पर मामले की जांच में पीड़ितों के झूठे बयान लेकर वैश्यावृत्ति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी अधिकारी पीड़ितों को यह कहकर धमका रहा है कि अगर उन्होंने कांग्रेस के सर्मथन के लिए झूठा बयान नहीं दिया, तो उनपर वैश्यावृत्ति का केस होगा।
कुमारस्वामी से गौड़ा ने पूछे तीखे सवाल
रास्जव मंत्री कृष्मा बायरे गौड़ा से कुमारस्वामी ने सवाल किया कि एसआईटी पीड़ितों के घर जा रही है और उन्हें धमका रहे हैं। क्या यह सच नहीं कि अधिकारी पीड़ितों तो झूठे वैश्यावृत्ति केस के नाम पर धमका रही है? क्या यह सही तरीका है मामले की जांच करने का? क्या इस तरह से जांच की जा रही है? बता दें कि कृष्णा बायरे गौड़ा ने प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल केस को विश्व का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल बताया था। कुमारस्वामी ने गौड़ा से पूछा कि अपहरण होने के बाद बचाई गई उस महला को आपने कहां रखा है? उसे अदालत में पेश क्यों नहीं किया जा रहा है? क्या आप पीड़ितों के निजी वीडियो के को बांटने का समर्थन करते हैं?
प्रज्वल रेवन्ना के पिता गिरफ्तार
हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। साथ ही जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। एचडी रेवन्ना को उनके बेटे से जुड़े सेक्स स्कैंडल में की पीड़िता के अपहरण में भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





