back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अयोग्य को आंगनवाड़ी सेविका बनाने पर महिला ने दिया धरना

दुमका, 19 मार्च (हि.स.)। अयोग्य महिला को आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका के लिए चयनित करने से नाराज सरैयाहाट की शांति सोरेन ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार के सामने धरना दिया। दोपहर बाद उपायुक्त ने कार्यालय में बुलाकर उससे बात की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सरैयाहाट प्रखंड के डुमरथर गांव की शांति सोरेन ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर पिछले साल 11 सितंबर को आम सभा हुई लेकिन सीडीपीओ ने कम योग्यता वाली महिला का चयन के लिए प्रस्ताव भेज दिया। 10 अक्टूबर को समाज कल्याण पदाधिकारी और सीओ ने जांच की। इसके बाद भी किसी तरह की सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 11 फरवरी को डीसी को आवेदन दिया तो नियुक्ति करने की जगह पर आम सभा को ही रद्द कर दिया गया। महिला का आरोप था कि अयोग्य उम्मीदवार को लाभ पहुंचाने के लिए ही उसका चयन नहीं किया गया। उसने डीसी से सितंबर में हुई ग्राम सभा को आधार मानकर चयन की मांग की। धरना की खबर सुनकर डीसी ने शांति को कक्ष में बुलाया और आवेदन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला ने धरना समाप्त कर दिया। समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर ने बताया कि आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ नीरज/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...