back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उग्रवादियों ने गोली मारकर की मुंशी की हत्या

लातेहार ,13 मार्च (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के निकट उग्रवादियों ने शुक्रवार की रात विष्णु देव सिंह (32) की हत्या गोली मारकर कर दी। मृतक लातेहार के कोने गांव का रहने वाला था। वर्तमान में वह धरधरी नदी पर बन रहे पुल निर्माण में मुंशी के रूप में काम करता था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात विष्णु देव सिंह पुल निर्माण के संवेदक विजय प्रसाद को लातेहार जिला मुख्यालय स्थित उनके आवास में छोड़ने मोटरसाइकिल से आया था। लातेहार से वापस कोने गांव लौटने के क्रम में बरेनी गांव के निकट घात लगा कर बैठे उग्रवादियों ने विष्णु देव सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। विष्णु देव सिंह के शरीर पर लगभग 6 गोलियां लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद उग्रवादी घटनास्थल से फरार हो गए। बाद में घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। पूरे घटना के संबंध में मृतक का भाई बिरजू सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ही पुल निर्माण में लेवी को लेकर उग्रवादियों से विष्णु देव सिंह की कहासुनी हुई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि लेवी को लेकर ही उग्रवादियों ने उसकी हत्या की है। वह इस संबंध में पुलिस के पदाधिकारी जांच के बाद हैं कुछ कहने की बात कह रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मनिका विधानसभा के विधायक रामचंद्र सिंह लातेहार सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले और पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है। मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए वे अधिकारियों के साथ-साथ सरकार से भी वार्ता करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵