back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएसपी संचालक समेत साइबर ठगी के छह आरोपित गिरफ्तार

दुमका, 14 जून (हि.स.)। साइबर अपराध को लेकर दुमका पुलिस ने बड़ी खुलासा की है। पुलिस दो सीएसपी संचालकों समेत छह साइबर ठग को गिरफ्तार करने में सफल रही। मामले का उदभेदन करते हुए एसपी अम्बर लकड़ा ने बताया कि डीएसपी मुख्यालय साइबर विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी में दुमका जिला के रामगढ थाना क्षेत्र से दो सीएसपी संचालक, एक अन्य और तीन सरैयाहाट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी में रामगढ थाना क्षेत्र के धोवा गांव निवासी सीएसपी संचालक विनय कुमार, ठाड़ी गांव निवासी नितेश कुमार, आमपाड़ा गांव निवासी साइबर ठग अमित कुमार मंडल और सरैयाहाट थाना क्षेत्र के विभीषण कुमार मंडल, बंदरी गांव निवासी निरंजन कुमार मंडल एवं लक्ष्मण मंडल है। अन्य वांछित एक सीएसपी संचालक समेत सात अपराधियों की पुलिस गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस को एक-एक दिन में लाखों रुपये की हेराफेरी के सबूत पंजीयन पुस्तिका में मिली है। साइबर अपराधी लोगो को बैंक मैनेजर बन कर या ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से पैसे दूसरों के खाते से ट्रांसफर करता था। एसपी ने बताया कि सीएसपी संचालक 20 प्रतिशत कमीशन पर पैसे के ठगी में लोगो को सहयोग कर रहे थे। पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने स्वीकारा की यश बाइक के माध्यम से पैसे का ठगी अपराधी करते थे। एक सप्ताह में 8 से 10 लाख की हेराफेरी अपराधियों द्वारा किया जाता था। पुलिस साइबर ठगों का तार कहाँ-कहाँ से जुड़ी है जांच कर रही है। जल्द ही अन्य वांछित अपराधी पुलिस की पकड़ में होंगे। पुलिस को सात अन्य अपराधियों की संलिप्तता का पता चला है। पुलिस 10 पीस मोबाईल, तीन एटीएम कार्ड, 3 रजिस्टर, एक सीपीयू बरामद की है। एसपी ने लोगो से जागरूक होने का अपील करते हुए ऐसे सीएसपी संचालक से बचने और लोगो को सहयोग का अपील किया है। हिन्दुस्थान समाचार/नीरज

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵