back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jharkhand: CM सोरेन ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- बकाया मांगने पर रंगदार की तरह व्यवहार करती है केन्द्र सरकार

Palamu: CM हेमन्त सोरेन ने बीते दिन बगैर PM नरेन्द्र मोदी का नाम लिए आरोप लगाया कि राज्य की बकाया राशि मांगने पर केंद्र सरकार रंगदार जैसा व्यवहार करती है, जो जनतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध है।

पलामू , हि.स.। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बीते दिन बगैर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए आरोप लगाया कि राज्य की बकाया राशि मांगने पर केंद्र सरकार रंगदार जैसा व्यवहार करती है, जो जनतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध है। मुख्यमंत्री मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

केन्द्र सरकार पर 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये की राशि बकाया

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पर 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये की राशि बकाया है और इसकी मांग किए जाने पर रंगदार सा बर्ताव झारखंड से किया जाता है। हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में क्रियान्वित प्रधानमंत्री आवास के तहत देय राशि रोक दी है। मजबूरन इस कमी को पूरा करने के लिए उनकी सरकार को ‘अबुवा आवास’ योजना को लागू करने के लिए विवश होना पड़ा, ताकि कोई परिवार गृह विहीन नहीं रहे।

BJP अमीर लोगों की जमात है, वह उनके हित के लिए काम करती है

उन्होंने कहा कि दरअसल भारतीय जनता पार्टी के साथ अमीर लोगों की जमात है और वह उनके हित के लिए काम करती है। भाजपा की मौजूदा राजनीति में पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक के लिए कोई जगह नहीं है। क्योंकि, यह पार्टी पूंजीवाद को प्रश्रय देने वाली विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती है, जहां घोर गलाकाट प्रतिस्पर्धा है। केंद्र सरकार रेलवे स्टेशन, बंदरगाह, होटल, सार्वजनिक उपक्रमों को पूंजीपतियों के हाथों में बेचकर आम लोगों को बर्बाद करने की पृष्ठभूमि तैयार कर रही है, जो हमें बर्दाश्त नहीं है। इसका जमकर विरोध किया जाएगा।

2021 और 2022 के बाद यह कार्यक्रम पुनः क्रियान्वित किया जा रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2021 और 2022 के बाद यह कार्यक्रम पुनः क्रियान्वित किया जा रहा है ताकि तत्काल जरूरतमंदों की समस्या हल हो और वृद्धावस्था पेंशन, मवेशी पालन, रोजगार, शिक्षा वगैरह में आमलोगों को सहायता मिल सके। तीसरे चरण का यह 6वां कार्यक्रम यह है।
इस मौके पर राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी मौजूद थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...