back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जमीन विवाद में पिता-पुत्र की कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

दुमका, 30 जून (हि.स.)। जमीन विवाद में गुरूवार को खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र को मौत के घाट उतार दिया गया। विवाद में गोतियां के लोगों ने ही कुल्हाड़ी और लाठी-डंडा मार हत्या कर दी। घटना जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट के गरदी गांव में घटी, जहां लोगों ने पिता कासू सोरेन और पुत्र बिनोद सोरेन की बेरहमी से हत्या कर दी। घटनास्थल पर पुलिस निरीक्षक हंसडीहा संजय सुमन एवं थाना प्रभारी आकृष्ट अमन दल-बल के साथ मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार अनुसार 25 वर्षों से गरदी गांव में आपसी जमीन को लेकर आपस में गोतिया के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। वर्षो बाद दोनों पिता-पुत्र अपने कुछ लोग के साथ गरदी गांव में जमीन पर साफ-सफाई के लिए पहुंचे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग ने हमला कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार /नीरज

Advertisementspot_img

Also Read:

चतरा में एयर एंबुलेंस हादसा: दो पायलट समेत सात की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार शाम रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की बीचक्राफ्ट सी90 एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में...
spot_img

Latest Stories