हजारीबाग, 03 मार्च (हि.स.)। बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के बड़कागांव रोड स्थित विवेकानंद स्कूल के समीप हाईवा ने स्कूटी सवार एक अधेड़ को रौंद दिया। दुर्घटना में अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वभनभय निवासी दिनेश कुमार (60) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बाजार थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच गये और शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। हिन्दुस्थान समाचार/शाद्वल




