back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नक्सली के नाम पर बीडीओ से मांगे गए पांच लाख

रांची, 27 मई (हि.स.)। एक करोड़ की इनामी नक्सली पति राम मांझी के नाम पर तमाड़ के पूर्व बीडीओ राहुल कुमार से पांच लाख की रंगदारी मांगी गई है। इस संबंध में राहुल कुमार ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। राहुल कुमार ने बताया है कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया फोन करने वाले ने अपने आप को भाकपा माओवादी का कमांडर पति राम मांझी बताया। फोन करने वाले ने कहा कि तुम बीडीओ तमाड़ बोल रहे हो। इस पर राहुल कुमार ने कहा कि उनका तबादला वहां से हो चुका है इस पर फोन करने वाले ने कहा कि वह उसे मालूम है कि तुम्हारा तबादला हो चुका है लेकिन इसके बावजूद तुम्हें पांच लाख रुपए देने होंगे। पैसा नहीं देने पर इसका परिणाम भुगतना होगा इसके बाद उसने फोन काट दिया। मामले में सिटी एसपी सौरभ ने गुरुवार को कहा कि अभी यह साबित नहीं हो पाया है कि फोन करने वाला नक्सली है। या किसी ने बीडीओ को डराने के लिए ऐसा काम किया है। पुलिस मोबाइल नंबर की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵