back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देशी कट्टे के साथ आठ युवक गिरफ्तार

गिरिडीह , 27 मई ( हि.स.) । धनवार थाना क्षत्र के घोड़थंबा ओपी पुलिस ने देसी कट्टा के साथ आठ युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी कोडरमा के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद ढाकोसारण मस्जिद के समीप मैदान में लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष को बुलाया था। दोनों पक्ष के बीच वार्ता चल ही रहा था कि युवकों ने लड़की पक्ष को धमकाने के लिए ही पिस्तौल निकाल लिया। सूचना मिलने पर घोड़थंबा पुलिस भी ढाकोसारण मस्जिद पहुंची और आठों आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि हथियार जिन दो अपराधियों ने रखा था। उसमें कोडरमा के इरफान अंसारी और शाहनवाज अंसारी फरार होने में सफल रहे। धनवार एसडीपीओ नौशाद आलम और घोड़थंबा ओपी प्रभारी रौशन कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कोडरमा जिले के छत्तरबार गांव निवासी सबा अहमद, मो. इस्तेखार, मो. ओसामा, मो. सोहेल, मो. वाजीद, मो. मुकिम और मो. आबिद शामिल है। जबकि शाहनवाज और इरफान को पुलिस तलाश रही है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का किसी अपराधी गिरोह से कनेक्शन है या नहीं। इसका पताल कोडरमा पुलिस से लगाया जा रहा है। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में इतना स्पस्ट जरुर हुआ कि सभी एक ही गैंग से है। इन अपराधियों का काम ही एक पार्टी से पैसे लेकर दूसरे पार्टियों को हथियार दिखाकर डराने-धमकाने का है। इसमें सबा अहमद एक कार चालक है। आर्थिक तंगी के कारण सबा अहमद इरफान के गैंग से जुड़ा है। बताया गया कि इसी दौरान जब लड़का और लड़की पक्ष के बीच विवाद बढ़ा तो इरफान ने अपने पास रखे पिस्तौल को निकाल कर लड़की पक्ष के लोगों को डराने का प्रयास किया और ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया। जानकारी के अनुसार जमुआ थाना क्षेत्र के धुरगड़गी गांव निवासी अब्दुल सत्तार की बेटी रुखसाना का निकाह घोड़थंबा के दयालपुर निवासी श्मसेर अंसारी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी क्रम में श्मसेर ने अपनी पत्नी रुखसाना को तीन तलाक दे दिया। इसके समाधान के लिए दोनों पक्ष तो जुटे थे। हिन्दुस्थान समाचार /कमलनयन

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵