back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan: भ्रष्टाचार मुक्त मोदी सरकार शासन में राज्यों तक पहुंच रहा 100 में से पूरा 100 पैसा: CM भजनलाल शर्मा

Sri Ganganagar: CM भजनलाल शर्मा ने आज श्रीकरणपुर में कहा कि कांग्रेस के राज में 100 पैसे में से राज्य तक 15 पैसा ही पहुंचता था, मोदी सरकार के शासन में 100 में से पूरा 100 पैसा राज्य तक पहुंच रहा है।

श्रीगंगानगर, हि.स.। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज श्रीकरणपुर में कहा कि कांग्रेस के राज में 100 पैसे में से राज्य तक 15 पैसा ही पहुंचता था लेकिन मोदी सरकार के शासन में 100 में से पूरा 100 पैसा राज्य तक पहुंच रहा है। श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी के समर्थन में सभा करने आए सीएम ने केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ की। उन्हाेंने कहा कि फिरोजपुर फीडर की डीपीआर जल्द बनाई जाएगी।

भारत माता की जय के नारे के साथ की संबोधन की शुरुआत

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय में कार्यकर्ताओं के किए वादों पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के नारे के साथ की। इसके बाद पंजाब से सटे श्रीगंगानगर जिले में बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान दिवस पर वीर बाल दिवस का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अब नशा मुक्ति योजना बनाएगी।

पेपर लीक के दोषियों को दी जाएगी सजा

श्री गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में बड़ी संख्या में युवा नशे की चपेट में है। इसे रोकने के लिए नशा मुक्ति की योजना तैयार की जाएगी। युवाओं को नशे के कारण नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के दोषियों को सजा दी जाएगी। कोई पेपर लीक नहीं हो इस पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम वह करेंगे जो जनता चाहती है। जनता की इच्छा के अनुसार ही भाजपा सरकार में काम होंगे।

इन नेताओं ने किया सभा को संबोधित

इससे पहले भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सांसद निहालचंद मेघवाल, श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहानी, सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी संबोधित किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...