back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनुच्छेद 370 निरस्त होने की वर्षगांठ पर महबूबा मुफ्ती और पीडीपी के अन्य नेता नजरबंद

अनुच्छेद 370 निरस्त होने की वर्षगांठ पर कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और पीडीपी के अन्य नेताओं को नजरबंद कर दिया है।

श्रीनगर, हि.स.। अनुच्छेद 370 निरस्त होने की वर्षगांठ पर कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और पीडीपी के अन्य नेताओं को नजरबंद कर दिया है। पीडीपी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने की वर्षगांठ के विरोध में शांतिपूर्ण कार्यक्रम को लेकर अनुमति मांगी थी लेकिन जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति न देते हुए एहतियातन पीडीपी नेताओं काे नजरबंद कर दिया है।

चार साल बीते
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने को शनिवार को पूरे चार साल बीत गए हैं। पीडीपी ने 5 अगस्त को पीडीपी मुख्यालय श्रीनगर के सामने शेर-ए-कश्मीर पार्क में एक शांतिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट (डीसी) श्रीनगर से उचित अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।

प्रशासन ने श्रीनगर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का मुख्यालय भी सील कर दिया है और किसी भी कर्मचारी को कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है।

इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी शनिवार को ट्वीट कर कहा कि अनुच्छेद 370 निरस्त होने की चौथी वर्षगांठ पर उन्हें और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Black Day: आज के दिन दहल उठी थी पूरी घाटी! पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 14 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के सात साल पूरे हो गए हैं। 14 फरवरी 2019 को...
spot_img

Latest Stories

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...