back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजौरी मुठभेड़ में सेना के दो जवान बलिदान, अधिकारी सहित चार घायल ; इंटरनेट बंद

सेना के खोजी दल ने शुक्रवार सुबह 7ः30 बजे एक गुफा के भीतर घुसे हुए आतंकियों के एक समूह के साथ संपर्क स्थापित किया।

राजौरी, एजेंसी। राजौरी जिले के केसरी क्षेत्र के जंगली इलाके कंडी में शुक्रवार सुबह से जारी मुठभेड़ के दौरान सेना के दो जवान बलिदान हो गए, जबकि एक अधिकारी सहित चार सैनिक घायल हो गए हैं। घायल कर्मियों को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है। मुठभेड़ में फंसे आतंकियों के भी हताहत होने की संभावना है। ऑपरेशन अभी जारी है। आगे के विवरण का पता लगाया जा रहा है।

ट्रक पर घात लगा कर हमला करने वालों पर चल रहा अभियान

सेना प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि जम्मू क्षेत्र में भाटा धुड़ियां के तोता गली इलाके में सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला करने में शामिल आतंकियों को मार गिराने लिए सेना की टुकड़ियां लगातार खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में राजौरी सेक्टर के कंडी जंगल में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना पर बुधवार को एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था।

दो जवान हुए बलिदान, चार शहीद

सेना के खोजी दल ने शुक्रवार सुबह 7ः30 बजे एक गुफा के भीतर घुसे हुए आतंकियों के एक समूह के साथ संपर्क स्थापित किया। यह क्षेत्र खड़ी चट्टानों के साथ घनी वनस्पतियों से भरा हुआ है। सेना ने कहा कि इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई, आतंकियों ने जवाबी कार्रवाई में एक विस्फोटक उपकरण दागा। इस दौरान एक अधिकारी सहित सेना के चार जवान घायल हो गए, जबकि दो जवान बलिदान हो गए।

फंसा हुआ है आतंकियों का एक समूह

भारतीय सेना ने बयान में बताया है कि आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल के लिए रवाना किया गया है। घायल कर्मियों को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक इलाके में आतंकियों का एक समूह फंसा हुआ है। मुठभेड़ में फंसे आतंकियों के भी हताहत होने की संभावना है, इसलिए ऑपरेशन अभी भी जारी है। आगे के विवरण का पता लगाया जा रहा है।

मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद

राजौरी जिले के केसरी के कंडी वन क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी भीषण मुठभेड़ को देखते हुए अधिकारियों ने शुक्रवार को राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एम एम नरवणे की सुरक्षा को लेकर संजय राउत को सता रही है चिंता, कहा- सेना प्रमुख के साथ क्या होगा कहना मुश्किल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता संजय राउत हमेशा अपने आक्रामक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने एक...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...