कठुआ, 28 जून (हि.स.)। जिला कठुआ पुलिस कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को 49 लोगों के चालान किए। आम जनता की सुरक्षा के लिए कोविड-19 सुरक्षा सावधानियों के अलावा, जिला पुलिस ने 49 लोगों का चालान किया, जिन्होंने सरकारी आदेश का उल्लंघन विभिन्न रूपों में किया और उनसे दंड के रूप में कुल मिलाकर 17500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कठुआ पुलिस के अनुसार कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने कुल 49 चलान कर 17500 रूपये का जुर्माना वसूला। कठुआ पुलिस ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर यूटी और जिले के बाहर से आने वाले यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सभी कोविड सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करे। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान




