उधमपुर 16 मई (हि.स.)। श्री राम सेवा समिति उधमपुर के प्रधान छोटू मंगोत्रा द्वारा अपनी टीम के साथ उधमपुर के बाल आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर रह रहे बच्चों में मास्क, सैनिटाइजर तथा फल वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों को कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए जागरूक भी किया गया। इस मौके पर श्री राम सेवा समिति के कई सदस्य जिनमें प्रणव, आशु पादा, राकेश, संजय, संजीव, अमित,लव आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान




