उधमपुर, 10 जून (हि.स.)। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे पार्टी की नगर इकाई द्वारा जिला प्रधान संजीव कुमार की अध्यक्षता में यू.ई.ई.डी विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर संजीब कुमार का कहना था कि यू.ई.ई.डी विभाग द्वारा जो चैंबर बनाए गए हैं वह पूरी तरह से लाॅक हो गए हैं। गलियों में सीवरेज की पाइंपे डालने के उपरांत मिट्टी तथा बजरी डाली गई थी वह भी पूरी तरह बैठ गई है, जिससे अब इन गलियों में स्कूटर और गाडियां चलाना मुश्किल हो गया। कुमार का कहना था कि जगह-जगह पर पानी की पाइप टूट गई हैं। लोगों के घरों में गंदा पानी जा रहा है। पूरा शहर में मिट्टी ही मिट्टी हो गई है। बारिश के मौसम में तो और भी बुरी हालत हो जाएगी। उन्होंने उपराज्यपाल जी से आग्रह किया जल्द ही इसका संज्ञान लिया जाए तथा यूईईडी व जिला प्रशासन उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ताकि सीवरेज का ठीक प्रकार से हो सके और लोगों को परेशानी भी न हो। इस अवसर पर प्रभारी अश्विनी प्रभाकर व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान




