back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘डोगरा स्वाभिमान संगठन व एकजुट जम्मू के सदस्यों ने किया जोरदार प्रदर्शन‘

उधमपुर/कटडा, 24 जून(हि.स.)। केंद्र सरकार द्वारा रखी गई सर्वदलीय बैठक में जम्मू के कुछ नेताओं की अनदेखी किए जाने पर कटड़ा के मुख्य बस अड्डे पर एकजुट जम्मू और डोगरा स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा हाथों में तख्तियां लेकर जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग की गई। इस दौरान डोगरा डोगरा स्वाभिमान के युवा सदस्य सोहन चंद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जम्मू के नेताओं को अनदेखी करना एक बहुत बड़ी भूल है, जिसे जम्मू संभाग के लोग कभी बर्दास्त नहीं करेंगे। इस दौरान एकजुट जम्मू के कटड़ा सदस्य अवतार कृष्ण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा कस्बे के मुख्य चैराहे पर तख्तियां लेकर एकत्रित हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। एकजुट जम्मू के सदस्य अवतार कृष्ण ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई सहित अन्य कई मुद्दों पर विफल रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा जम्मू के हित में बात करने वाले एकजुट जम्मू व डोगरा स्वाभिमान के सदस्यों को नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि इस बैठक के दौरान कश्मीरी नेताओं को बुलाकर केंद्र सरकार ने साबित कर दिया है कि बह सिर्फ देशद्रोहियों की ही बात सुनेगी न की जम्मू के हित में बात करने वाले लोगों का भी पक्ष सुनंेगे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...