रामबन, 30 मार्च (हि.स.)। नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रामबन पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 16 किलो भुक्की बरामद की है। मंगलवार को पुलिस स्टेशन रामबन की एक टीम द्वारा शान पैलेस के पास नाके के दौरान नियमित वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक टाटा टियागो असर पंजीकरण संख्या एचपी 83-8241 को रूकने का इशारा किया। यह वाहन अनंतनाग से हिमाचल की ओर जा रहा था। पुलिस ने तलाशी के दौरान वाहन के पीछे की तरफ छिपाकर रखी गई 16 किलो भुक्की बरामद की। पुलिस ने भुक्की अपने कब्जे में लेकर वाहन का जब्त कर लिया। इस दौरान गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मोहिंद्र सिंह पिता अमी चंद निवासी द्रंग जिला कंगा हिमाचल के रूप में की गई है। रामबन पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान




