शिमला, 11 मार्च (हि.स.)। ठियोग के साथ लगते उप चिखड़ के तहत पडऩें वाले पडैंन गांव में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हैं, जिनमें तीन छोटे बच्चें शामिल है। कार हादसे में घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार चिखड़ निवासी दिनेश गुरुवार की सुबह अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ से शिमला वापिस लौट रहा था। पड़ैन गांव के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार को खाई में देखा तो राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। लोगों ने ही घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया, लेकिन इस दौरान महिला की मौत हो चुकी थी। जबकि उसके पति दिनेश की हालत गंभीर है। इनका ईलाज अभी चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है । हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील




