back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Himachal Crisis: हिमाचल में टला कांग्रेस का सियासी संकट, सुक्खू बने रहेंगे CM; डीके शिवकुमार ने कहा सब चंगा सी

Himachal Political Crisis: कांग्रेस आलाकमान की तरफ से भेजे गए हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा यहा सब ठीक है। सभी के सारे मतभेद दूर हो गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पर जारी संकट खत्म होता नजार आ रहा है। बीते 3 दिन से चल रही सियासी उथल-पुथल के बाद अब ऐसा लग रहा है कि सब कुछ ठीक होने वाला है। कांग्रेस आलाकमान की तरफ से भेजे गए हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा यहा सब ठीक है। हमने कांग्रेस के सभी विधायकों से बात कर ली है। सभी के सारे मतभेद दूर हो गए हैं। हम सरकार और पार्टी संगठन में एक समन्वय समिति बना रहे हैं। इसका एलान दिल्ली से किया जाएगा। हम सब एकजुट हैं।

कोर्डिनेशन कमेटी बनेगी सरकार और पार्टी के बीच पुल

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी सझा की। उन्होंने कहा कि ये बहुत दुखद है कि हमने राज्यसभा की सीट खो दी। पूरे देश ने हिमाचल के राज्यसभा का चुनाव देखा। हमने एक कोर्डिनेशन कमेटी बना दी है, जो सरकार और पार्टी के बीच कॉर्डिनेशन का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हम यूनाइटेड हैं, हमारे पास पूरे नंबर हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी का बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि सुक्खू ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इसमें सारे विधायकों से सहमति है। हम आगे से एक होकर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

पूरे 5 साल चलेगी कांग्रेस सरकार

वहीं इस पूरे मामले पर पर्यवेक्षक भूपिंदर हुड्डा ने कहा कि सुक्खू सीएम बने रहेंगे। इसमे कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। हमने सबके मतभेद दूर कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रदेश में पूरे 5 साल चलेगी। कोर्डिनेशन कमेटी में सीएम और दिल्ली से एक नाम दिया जाएगा। जिसका काम आपस में सहमति बनाना होगा। इस पूरे प्रकरण पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा अपना समय बर्बाद कर रही है। ये सब कर के भाजपा ओछी राजनीति का परिचय दे रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories