चंबा, 12 जून (हि.स)। सरकार की ओर से 14 जून से बसें शुरू करने के फैसले का एचआरटीसी प्रबंधन वर्ग ने स्वागत किया है । चंबा जिले में बसे नहीं चलने की वजह से एचआरटीसी को चार करोड़ का घाटा हुआ है चूंकि 14 जून से बसें शुरू करने का फैसला हुआ है तो अब एचआरटीसी प्रबंधन इस घाटे से उबरने का प्रयास करेगा । इसकी जानकारी बस अड्डा प्रभारी सरवण कुमार ने देते हुए बताया कि कोरोना कर्फ्यू के चलते 33 दिन तक एचआरटीसी की बसें नहीं चलने की वजह से चंबा जिले में एचआरटीसी प्रबंधन वर्ग को चार करोड का आर्थिक नुकसान हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/सोमी/सुनील




