नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर सेक्टर आठ की एक कपड़ा बनाने वाली कंपनी न्यूमेरो यूनो कंपनी की बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग फैक्ट्री बिल्डिंग में बृहस्पतिवार शाम को लगभग छह बजे लगी थी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहीं है। फैक्ट्री की बिल्डिंग में आग लगे लगभग डेढ़ घंटे का समय हो चुका है।
शॉर्ट-सर्किट हो सकता आग लगने का कारण
आग के लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दस दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू करने का प्रयास कर रहीं है। आग कंपनी की बिल्डिंग में भूतल, पहली और दूसरी मंजिल पर लगी है। आग इतनी भीषण है कि दमकलकर्मी बिल्डिंग के अंदर नहीं घुस पा रहे हैं। फिलहाल, आग लगने का कोई पुख़्ता कारण पता नही लग पाया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह माना जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट हो सकता है।
इससे पहले भी हुई थी ऐसी घटना
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को भी जिले की के बेगमपुर खटौला में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री के टीन शेड में भीषण आग लगी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। हालांकि फैक्ट्री के अंदर का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने सूझबूझ से काम लेते हुए आग पर काबू पाया था। यहां पर भी शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया गया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




