नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा में सोनीपत जिले की राई औद्योगिक क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां से एक रबर फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग के कारण फैक्ट्री में रखें सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आने से 40 से ज्यादा श्रमिक झुलस गए। फिलहाल फैक्ट्री में फंसे अन्य कर्मचारियों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। घटना स्थाल पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
दमकल विभाग कर रहा आग पर कबू पाने का प्रयास
फिलहाल, सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में बनी रबर फैक्टरी में लगी आग के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जिस वक्त आग लगी, उस समय फैक्टरी में कई लोग काम कर रहे थें। सूचना मिलते ही सोनीपत दमकल विभाग व पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही सोनीपत राई थाना क्षेत्र की पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी हादसे की जांच कर रहे हैं।
8 मजदूर हुए पीजीआई रेफर
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रबर होने की वजह से आग बड़ी तेजी के साथ फैल गई। पुलिस प्रशासन आग में झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवा रहीं है। अभी तक 16 मजदूरों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जा चुका हैं। जिसमें से आठ को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं, कुछ को निजी अस्पतालओं में भर्ती कराया गया है। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों को इमरजेंसी ड्यूटी के लिए बुलाया गया है। घटना स्थाल पर जिले भर की एंबुलेंस को बुला लिया गया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




