नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कहते हैं कि सच्चे दिल से मेहनत करने वालों को सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है, गुजरात के वड़ोदरा की एक होनहार बेटी ने। लड़की के पिता पानीपूरी(गोल गप्पे) बेचकर अपना घर चलाते हैं। दरअसल गुजरात माध्यमिक बोर्ड ने हाल में ही 10वीं के परिणाम घोषित किए थे। जिसमे इस बिटिया ने 99.72 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर टॉप किया है। हर कोई इस होनहार बिटिया को बधाई देने में लगा हुआ है और उसकी हिम्मत की तारीफ कर रहा है।
इस होनहार बिटिया का नाम पूनम है
इस होनहार बिटिया का नाम पूनम है। इनके पिताजी पिछले 25 सालों से पानीपूरी बेचकर अपने घर चला रहे हैं। पूनम के घर और रिश्तेदारी में खुशी का ठिकाना ही नहीं है। सभी उसकी इस सफलता के लिए बेहद खुश हैं। पूनम के पिता प्रकाश कुशवाहा का कहना है कि उनकी होनहार बिटिया ने बहुत ही संघर्ष के बाद गुजरात माध्यमिक बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में यह सफलता प्राप्त की है। उनका कहना है कि पूनम उनके पानीपूरी के काम में अपना सहयोग देती थी।
सभी आकर पूनम को बधाई दे रहे हैं
वह अपने माता पिता का काम में सहयोग करने के बाद समय निकालकर पढ़ाई किया करती थी। प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि हम बेटी की सफलता से बेहद खुश हैं और उसको आगे भी पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे। बता दें कि प्रकाश कुशवाहा एक छोटा सा पानीपूरी का ठेला चलाते हैं। वहीं पूनम की माता जी अनीता कुशवाहा ने कहा कि अभी उनका पूरा परिवार गांव में है और यहां सब बेटी की सफलता से खुश हैं। सभी आकर पूनम को बधाई दे रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है कि पूनम ने अभावों को अपनी सफलता में बाधा नहीं बनने दिया और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर गुजरात माध्यमिक बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में टॉप किया। वह कई विधार्थियों की प्रेणना स्रोत हैं।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





