back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Congress को लगा बड़ा झटका, 7 मार्च को राहुल की न्याय यात्रा के गुजरात पहुंचने से पहले इस नेता ने दिया इस्तीफा

Gujarat News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के एक के बाद एक दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 मार्च को गुजरात में प्रवेश करेगी।

अहमदाबाद, हि.स.। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों की कतार लंबी होती जा रही है। 7 मार्च को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दाहोद जिले के झालोद से गुजरात में प्रवेश करेगी, जो 10 मार्च तक रहेगी। इस यात्रा से पूर्व ही दाहोद जिले की फतेपुरा तहसील कांग्रेस के प्रमुख मिनेष तावडिया ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी पर अपनी अवहेलना का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस प्रमुख को इस्तीफा भेजा है।

राहुल की यात्रा में ‘आप’ होगी शामिल

लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने सबसे पहले 26 में से 15 उम्मीदवारों की घोषणा करने के साथ सभी 26 लोकसभा सीटों पर मध्यस्थ चुनाव कार्यालय भी खोल दिए हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस के एक के बाद एक दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आम आदमी पार्टी भी गुजरात में शामिल होगी। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत अगला लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है, जिसमें आप 2 सीट भरुच और भावनगर पर लड़ेगी। कांग्रेस बाकी की 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी।

7 मार्च को गुजरात पहुंचेगी राहुल की यात्रा

फिलहाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है और यह यात्रा 7 मार्च को गुजरात पहुंचेगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से पूरी आम आदमी पार्टी को आमंत्रित किया गया था। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदानभाई गढ़वी ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। 7 मार्च को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान भाई गढ़वी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नेता और जिला तहसील पदाधिकारी और कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

कांग्रेस को गुजरात में मिलेगा आप का समर्थन

आप के प्रदेश अध्यक्ष इसुदानभाई गढ़वी और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के बीच टेलीफोनिक चर्चा भी हुई है। कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित करेगी। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरात में जहां-जहां से गुजरेगी, आप के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उस जगह पर यात्रा में शामिल होंगे।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...