back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Agniveer Recruitment Exam 2023-24: पहला ऑनलाइन एग्जाम 17 अप्रैल को, 10वीं पास भी करते हैं आवेदन

Agniveer Recruitment Exam 2023: अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की चयन प्रक्रिया में किए गए बदलाव के बाद पहला ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 17 अप्रैल को होगा। यह लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को ही फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, जिसकी आखिरी तारीख 15 मार्च रखी गई है। इस परीक्षा के माध्यम से भर्ती किये गए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन के पद पर रखे जाएंगे।

अग्निवीरों के लिए भर्ती प्रक्रिया शारीरिक फिटनेस परीक्षण से होती है शुरू

सेना के सूत्रों ने बताया कि शारीरिक और मेडिकल टेस्ट के लिए पहले बैच की भर्ती रैलियों में उमड़ी भीड़ को कम करने और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए चयन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किये जाने से केवल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही शारीरिक और चिकित्सा परीक्षा देंगे। उम्मीदवारों को अब पहले एक ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) में शामिल होना होगा, उसके बाद फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होंगे। इससे पहले, अग्निवीरों के लिए भर्ती प्रक्रिया शारीरिक फिटनेस परीक्षण से शुरू होती थी और इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को सामान्य प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेना होता था।

अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) के लिए कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पहला सीईई 17 अप्रैल को होगा, जिसमें सफल उम्मीदवारों को ही फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। भर्ती किये गए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन के पद पर रखे जाएंगे। अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) (ऑल आर्म्स) के लिए कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

अग्निवीर (टेक्निकल) के लिए 12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इसी तरह अग्निवीर (टेक्निकल) (ऑल आर्म्स) के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर क्लर्क (स्टोर कीपर) पदों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबरों के साथ 12वीं पास अप्लाई कर सकते हैं। अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए 8वीं-10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा में पहले वर्ष मिली छूट इस वर्ष लागू नहीं होगी, यानी साढ़े 17 साल से 21 साल की उम्र के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

पहला ऑनलाइन एग्जाम 17 अप्रैल को देशभर में करीब 200 स्थानों पर होगा आयोजित

नई प्रक्रिया के तहत 2023-24 के अगले बैच के लिए लगभग 40 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। पहला ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 17 अप्रैल को देशभर के करीब 200 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इससे स्क्रीनिंग प्रक्रिया को आसान बनाने और इसमें शामिल लॉजिस्टिक्स में भी मदद मिलेगी। इसके लिए ‘ट्रांसफॉर्मेशनल चेंजेज इन रिक्रूटमेंट इन इंडियन आर्मी’ शीर्षक से प्रकाशित विज्ञापनों में भर्ती प्रक्रिया के लिए तीन चरणों वाली नई कार्यप्रणाली की सूची दी गई है। पहले ऑनलाइन सीईई के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

US आर्मी में दाढ़ी प्रतिबंध, सिख-मुस्लिम-यहूदी सैनिकों की धार्मिक छूट खत्म, विरोध का तूफान खड़ा हुआ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिकी सेना की नई ग्रूमिंग नीति ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। पेंटागन ने एक आदेश जारी कर सिख, मुस्लिम और...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...