back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना अब लद्दाख की कमान संभालेंगे। तरणजीत सिंह संधू को दिल्ला के एलजी पद की कमान सौंपी गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर बड़ा बदलाव किया गया है। अब Taranjit Singh Sandhu को दिल्ली का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है। वहीं अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे Vinai Kumar Saxena को Ladakh का उपराज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। Jishnu Dev Varma को Maharashtra का राज्यपाल, Syed Ata Hasnain को Bihar का राज्यपाल और Kavinder Gupta को Himachal Pradesh का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

कौन हैं तरणजीत सिंह संधू?

Taranjit Singh Sandhu भारतीय विदेश सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने अपने करीब 35 साल के करियर में कई अहम कूटनीतिक जिम्मेदारियां निभाई हैं। संधू साल 2020 से 2024 तक United States में भारत के राजदूत रहे। इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक, आर्थिक और रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।

मोदी की अमेरिका यात्रा में निभाई अहम भूमिका

संधू 2013 से 2017 के बीच वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन के पद पर भी रहे। इस दौरान उन्होंने Narendra Modi की 2014 की ऐतिहासिक अमेरिका यात्रा की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कई देशों में निभा चुके हैं बड़ी जिम्मेदारी

तरणजीत सिंह संधू कूटनीति के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखते हैं। वे Sri Lanka में भारत के उच्चायुक्त और Germany में भारत के महावाणिज्यदूत भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग में राजनीतिक विंग के प्रमुख के रूप में भी काम किया था।

दिल्ली से ही हुई पढ़ाई

तरणजीत सिंह संधू की पढ़ाई भी दिल्ली से ही हुई है। उन्होंने St.Stephen College से इतिहास में ऑनर्स किया और बाद में Jawaharlal Nehru University से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में पोस्टग्रेजुएशन किया। उनकी पत्नी Reenat Sandhu भी भारतीय विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी रह चुकी हैं। राजनयिक सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद साल 2025 में संधू The Asia Group से जुड़ गए थे। यहां वे सीनियर एडवाइजर के तौर पर भारत-अमेरिका व्यापार और रक्षा नीति से जुड़े मामलों में सलाह देते थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...