back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SCO की अध्यक्षता से पहले जयशंकर ने की झांग मिंग से बातचीत

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए विदेश मंत्री जयशंकर गुरुवार को ही गोवा पहुंच गए थे। भारत एससीओ का वर्तमान अध्यक्ष है।

नई दिल्ली, एजेंसी। गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक से ठीक पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संगठन के महासचिव झांग मिंग से बातचीत की। मुलाकात की जानकारी देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि भारत की अध्यक्षता एससीओ के प्रति प्रतिबद्धता से प्रेरित है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक महासचिव झांग मिंग के साथ एक उपयोगी बातचीत के साथ शुरू हुई। भारत की एससीओ अध्यक्षता के लिए उनके समर्थन की हम सराहना करते हैं।

गोवा में एक सफल बैठक की आशा करते हैं

आगे उन्होंने कहा कि भारत की अध्यक्षता सुरक्षित एससीओ के प्रति प्रतिबद्धता से प्रेरित है। इसका प्रमुख लक्ष्य स्टार्टअप्स, पारंपरिक चिकित्सा, युवा सशक्तिकरण, बौद्ध विरासत और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लेकर है। हम गोवा में एक सफल बैठक की आशा करते हैं। विदेश मंत्री का महासचिव के बाद रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, चीनी विदेश मंत्री किन गांग और विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव से मिलने का कार्यक्रम है।

एससीओ की स्थापना 15 जून 2001 को शंघाई में हुई

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए विदेश मंत्री जयशंकर गुरुवार को ही गोवा पहुंच गए थे। भारत एससीओ का वर्तमान अध्यक्ष है। अंतर-सरकारी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की स्थापना 15 जून 2001 को शंघाई में हुई थी। एससीओ में इस समय आठ सदस्य देश भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान हैं। चीन के विदेश मंत्री किन गैंग, रूस के सर्गेई लावरोव और पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो-जरदारी बैठक में अन्य नेताओं के साथ शामिल हो रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान जंग पर राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री, कहा-हिंद महासागर में ईरान के 3 जहाज थे, एक को भारत ने दी शरण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...