back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण, हर व्यक्ति रोजाना कम से कम 25 सिगरेट के बराबर कर रहा धुएं का सेवन

Delhi Air Pollution: राजधानी गैस के चैंबर में तब्दील होती दिखाई दे रही है। हालत यह है कि शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 450-500 के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो 25-30 सिगरेट के धुएं के बराबर है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। राजधानी गैस के चैंबर में तब्दील होती दिखाई दे रही है। हालत यह है कि शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 450-500 के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो शरीर को नुकसान पहुंचाने के मामले में 25-30 सिगरेट के धुएं के बराबर है। यानी हर व्यक्ति रोजाना कम से कम 25 सिगरेट जितना धुंए का सेवन कर रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक लोगों को सांस लेने की समस्याएं होने लगी हैं, खासकर अस्थमा के मरीजों की मुश्किलें कुछ ज्यादा ही बढ़ गई हैं। अस्पतालों में सांस से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या में 20 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब

मेदांता के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल मेडिसिन, रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन के अध्यक्ष डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि हवा की गुणवत्ता बहुत खराब और गंभीर श्रेणी में है। यह लोगों के सभी अंगों पर प्रतिकूल असर डालती है। सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, ओजोन और कण जैसे जहरीले धुएं फेफड़ों में प्रवेश करते हैं तो यह अन्य प्रणालियों को भी प्रभावित कर सकता है।

बाहर जाने से बचने की कोशिश करें

उन्होंने कहा कि जब एक्यूआई का स्तर बहुत ज्यादा हो तो बाहर जाने से बचने की कोशिश करनी चाहिए और यदि बाहर जाना ज़रूरी हो तो मास्क का उपयोग करें। सुबह की सैर और बाहरी व्यायाम से बचें। घर पर वायु शोधक यंत्रों का उपयोग करें। मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ फेफड़े विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण से सभी आयु वर्ग के लोग प्रतिकूल रूप से प्रभावित होते हैं। यहां तक कि अजन्मे बच्चे यानी भ्रूण पर पर भी इसका असर पड़ता है। प्रदूषित कण मां से रक्त के माध्यम से भ्रूण तक पहुंच जाते हैं, और नुकसान पहुंचाते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रदूषण से चेहरे की चमक हुई फीकी? अपनाएं ये 6 आसान स्किन केयर टिप्स

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क ।बढ़ता प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों और स्वास्थ्य के लिए ही खतरा नहीं है, बल्कि यह हमारी त्वचा को भी नुकसान...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...