back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bomb in Indigo Flight: दिल्ली-वाराणसी फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, जान बचाने को भागे यात्री, Video Viral

Indigo Flight: इंडिगो फ्लाइट 6E2211 में आज सुबह बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। बम…बम…। इंडिगो फ्लाइट में यह सुनने के साथ यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के साथ-साथ फ्लाइट क्रू मेंबर दहशत से भर गए। डरे-सहमे यात्री फ्लाइट की खिड़की से कूदकर भागने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है। इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट 6E2211 में आज सुबह बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मचा। बम होने की सूचना मिलने के बाद फ्लाइट रन-वे पर ही रोकी गई। आनन-फानन में फ्लाइट में सवार यात्रियों को इमरजेंसी एग्जिट से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद फ्लाइट को तुरंत आइसोलेशन बे में पहुंचाया गया। सुरक्षाकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, अब तक की गई जांच में फ्लाइट से कुछ नहीं मिला है।

दिल्ली दमकल सर्विस को दी गई बम की सूचना

बताया जा रहा कि इंडिगो फ्लाइट 6E2211 दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना होने के लिए रन-वे पर थी, तभी फ्लाइट के अंदर बम होने की सूचना मिली। यह सूचना 5.35 बजे मिली थी। इसके बाद यात्री घबरा गए और फ्लाइट से कूदने लगे। इसके बाद यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस फ्लाइट में बम होने की सूचना दिल्ली दमकल सर्विस को मिली थी।

बाथरूम में टिशू पेपर पर लिखा था-बम

इंडिगो ने कहा है कि फ्लाइट की गहन जांच कराई जा रही है। सभी सुरक्षा जांच होने के बाद फ्लाइट को वापस टर्मिनल क्षेत्र में लाया जाएगा। सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E2211 के टॉयलेट में टिशू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी फ्लाइट का निरीक्षण किया, लेकिन यह केवल अफवाह निकला। ऐसा सिर्फ सनसनी फैलाने के इरादे से किसी ने किया था।

स्कूलों और अस्पतालों में भी बम होने की मिली थीं धमकियां

हाल में राजधानी दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकियां दी गई थीं। इसके बाद अस्पतालों और अब इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की अफवाह फैलाई गई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद बम स्क्वाड टीम फ्लाइट की जांच कर रही है, लेकिन कुछ नहीं मिला है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली एयरपोर्ट रहेगा बंद! 21–26 जनवरी तक उड़ानें प्रभावित, जानिए क्या है पूरा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप 21 जनवरी से 26 जनवरी के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने या यहां आने की योजना बना रहे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...