नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मंगलवार को सिंगापुर एयरलाइन बोइंग 777 की फ्लाइट को जबरदस्त टर्ब्यूलेंस का सामना करना पड़ा, जिसके बाद फ्लाइट की बैंगकॉक में एमरजंसी लैंडिग कराई गई। बताते चलें कि फ्लाइट लंदन से उड़ी थी और टर्ब्यूलेंस का सामना करने के कारण फ्लाइट में सावर यात्रियों में से एक की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए।
क्या कहा सिंगापुर एयरलाइन ने?
सिंगापुर एयरलाइन का कहना है कि फ्लाइट लंदन के हेल्थरो एयरपोर्ट से रवाना हुई थी, जिसके बाद उड़ान के दौरान तीव्र टर्ब्यूलेंस का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने अपने स्टेटमेंट में दावा किया कि फ्लाइट के दौरान एक शख्स की मौत हो गई जबकि कई घायल गो गए। साथ ही एयरलाइन ने बताया कि बोइंग 777-300ER फ्लाइट में 211 यात्री और 18 क्रू मेंबर सवार थे। एयरलाइन ने बताया कि 18 लोगों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जबकि अन्य 12 का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन एयरलाइन इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि लोगों को कितनी गंभीर चोटे आईं हैं। एयरलाइन ने कहा कि जिस मुश्किल घड़ी से अपको गुजरना पड़ा उसके लिए हम माफी मांगते है, साथ ही इस मुश्किल समय में सभी जरूरी मदद मुहैया कराएंगे।
क्या है मामला?
फ्लाइट के डाटा को ट्रैक करने के बाद पता चला कि फ्लाइट मात्र पांच मिनट में 6000 फीट से ज्यादा नीचे की ओर चली गई। यह हादसा अंदमान समुद्र के ऊपर हुआ। यह घटना तब हुई जब थाईलैंड के कुछ हिस्सों में तूफान आया क्योंकि देश में वार्षिक बारिश का मौसम चल रहा था। सुवर्णभूमि एयरपोर्ट ने अपने एक बयान में बताया कि दोपहर 3:35 बजे एयरपोर्ट को सिंगापुर एयरलाइन की उड़ान से एक कॉल मिली थी, जिसमें कहा गया कि फ्लाइट में यात्री टेंशन के कारण घायल हो गए हैं और एमरजेंसी लैंडिंग का अनुरोध किया गया था।
क्या बोले यात्री?
फ्लाइट में सवार एक यात्री ने हादसे को याद करते हुए बताया कि जिन यात्रियों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी, वह एकाएक जाकर प्लेन की छत से टकरा गए, खासकर जहां लोग अपना बैगेज रखते हैं। तो वहीं एक दूसरे यात्री, जिसनी गर्दन में चोट लगी उसने बताया कि वह इस बात से खुद है कि वह और फ्लाइट में सवार उसके परिवार के सदस्य जीवीत है। तो वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट की बात करें तो उसमें एक छात्र में बताया कि ज्यादातर लोगों की रीढ़ की हड्डी और गर्दन में चोट आई हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





