back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi-NCR के स्कूलों के बाद जयपुर और लखनऊ के स्कूल में बम ब्लास्ट की धमकी, खाली कराए गए स्कूल

सोमवार को जयपुर के चार स्कूलों को बम बलास्ट की धमकी भरा मेल मिला। जिसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया में स्कूल से बच्चों और स्टाफ को बाहर निकाला गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रविवार को दो अस्पताल को दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम बलास्ट का ई-मेल मिला। इसी कड़ी में सोमवार को जयपुर के चार स्कूलों को बम बलास्ट की धमकी भरा मेल मिला। साथ ही गोमती नगर के स्कूल में भी बम बलास्ट का मेल मिला। जिसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया में स्कूल से बच्चों और स्टाफ को बाहर निकाला गया। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्काव्ड को रवाना किया गया।

पहले भी भेजे गए है ऐसे मेल

बतातें चलें कि इससे पहले दिल्ली-एनसीआर और अहमदाबाद के 100 से ज्यादा स्कूलों को ऐसा मेल मिल चुका है। जिसके बाद अभिभावकों पैनिक हो गए और बच्चों को बचाने के लिए स्कूल के लिए भागे। वहीं, स्कूल ने सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों को तुरंत स्कूल के बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। पहले भी लखनऊ के स्कूल में बम बलास्ट की धमकी मिली थी और आज गोमती नगर के स्कूल में भी बम होने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस जांच कर रही हैं।

क्या बोले पुलिस कमिश्नर

जयपुर पुलिस कमिश्नर का कहना है कि करीब 5 स्कूलों को बम बलास्ट का मेल मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस दस्ता मौके पर पहुंच चुका है और सुरक्षा की दृष्टि से हर कदम उठा रहा है। साथ ही दूसरी तरफ पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मेल किसके द्वारा भेजा गया है। आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर और अहमदाबाद में जो मेल भेजे गए थे, जानकारी के अनुसार वह विदेश से भेजे गए थे।

स्कूलों को आदेश लगातार जांच करे अपना मेल

इस तरह से फर्जी मेल भेज कर अफरा-तफरी मचाने के लिए पुलिस दोषी को ढूढ़ रही है। साथ ही स्कूलों को कहा गया है कि स्कूल की आधिकारिक मेल आईडी को लगातार चेक किया जाए। स्कूल अधिकारियों को माता-पिता और संबंधित कानून अधिकारियों को किसी भी खतरे या चुनौती की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा के संबंध में उचित उपाय शुरू करने के लिए समय रहते सूचित करना चाहिए।

रविवार को दिल्लो के दो अस्पतालों को भी भेजा गया था मेल

रविवार को दिल्ली फायर सर्विस ने इस बात की पुष्टि की कि बुराड़ी अस्पताल और संजय गांधी अस्पताल को बम बलास्ट भरा मेल भेजा गया था। मेल में लिखी गई बातों को पब्लिक में साझा नहीं किया गया लेकिन मेल मिलने के बाद पुलिस दस्ता तुरंत एक्शन में आया और जांच में पता चला कि मेल फर्जी निकला।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली धमाके केस में बड़ा खुलासा-आतंकी उमर का सनसनीखेज वीडियो सामने आया, जानिए वीडियो में क्या कहता दिखा उमर?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों के हाथ एक बड़ा सुराग लगा है। धमाके के मुख्य आरोपी और पुलवामा निवासी...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...