back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Update: मौसम ने ली करवट, दिल्ली समेत कई राज्यों में IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में IMD ने तेज हवाओंं, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात में हल्की बारिश और आंधी-तूफान हुई। भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज नई दिल्ली समेत उत्तर भारत में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि नई दिल्ली में दिन के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में IMD ने तेज हवाओंं का अलर्ट जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में IMD ने तेज हवाओंं का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के उजवा में 77 किमी प्रति घंटा, जाफरपुर 57 किमी प्रति घंटा, लोधी रोड 61 किमी प्रति घंटा, प्रगति मैदान 63 किमी प्रति घंटा, पीतमपुरा 57 किमी प्रति घंटा, नारायणा 50 किमी प्रति घंटा और नजफगढ़ 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाओं के आने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के इन क्षेत्रों में जारी हुआ अलर्ट

उत्तर प्रदेश के इन क्षेत्रों में IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा कि 40-90 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश के सकौती टांडा, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ हापुड़, गुलौटी, स्याना, संभल और सिकंदराबाद के आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी और तूफान के साथ बारिश होने की संभावना नहीं हुई।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

IMD ने अगले 3 घंटों के दौरान उत्तराखंड, तमिलनाडु और राजस्थान में बादल गरजने और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तर-पूर्व भारत में IMD ने अलर्ट जारी किया है। जिसमें अरुणाचल प्रदेश, असम और मणिपुर में भारी बारिश की संभावना है।

लू की संभावना

उत्तर-भारत में लू की संभावना बढ़ गई है। तेज गर्मी भी आने वाले दिनों में होगी। ऐसे में काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें। इससे आपको गर्मी से राहत मिलेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...