back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Update: दिल्ली में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन, कश्मीर में बर्फबारी और दक्षिण भारत में बारिश

दिल्ली में आज दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। तापमान 4.5 डिग्री तक गिर गया। वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश के कारण रेल एलर्ट जारी हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बृहस्पतिवार 13 दिसंबर को दिल्ली में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन था। इस दिन न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। यह पिछले तीन वर्षों में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन था। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का असर रहेगा। शुक्रवार को सुबह धुंध और कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा। शाम और रात में फिर से धुंध और कोहरा लौट सकता है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही और औसत AQI 288 रहा।

कश्मीर में बर्फबारी

कश्मीर के मैदानी इलाकों में बृहस्पतिवार को पहली बर्फबारी हुई। शोपियां, पुलवामा और बारामूला के क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। घाटी के ऊपरी इलाकों, जैसे गुलमर्ग और सोनमर्ग में भी हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। इससे कश्मीर में सर्दी बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश में भी लाहौल और स्पीति के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि ऊपरी इलाकों में शीतलहर जारी है।

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे उत्तर भारत के राज्यों में भी ठंड बढ़ गई है। राजस्थान के सीकर जिले में तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हरियाणा के हिसार में तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में भी रात का तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

दक्षिण भारत में बारिश

दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई। कर्नाटक के बेंगलुरु और केरल के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई जिससे यातायात प्रभावित हुआ। केरल के तीन जिलों – पतनमथिट्टा, एर्नाकुलम और इडुक्की – में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वेस्ट बंगाल में सर्दी बढ़ी

पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज विवाद: हाईकोर्ट ने लगाया बैन, मेकर्स करेंगे सुप्रीम कोर्ट में अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की चर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी,...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...