back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में ठंड और धुंध के कारण सीजन का सबसे ठंडा दिन, AQI 300 दर्ज हुआ

दिल्ली-NCR में सोमवार इस सीजन का सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहा। AQI में मामूली सुधार है और AQI 300 दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर अब दिल्ली-NCR में दिखने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सोमवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम था। पालम में तापमान 19 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ जगहों जैसे आयानगर में तापमान और भी गिरकर 6.4 डिग्री तक पहुंच गया।

ठंड और कोहरे का असर जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। आज यानी 20 दिसंबर मंगलवार की सुबह स्मॉग और धुंध का असर देखा गया लेकिन दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहेगा।

दिल्ली में वायु प्रदूषण: सुधार की उम्मीद

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार 10 दिसंबर की सुबह 7:30 बजे AQI 220 अंक था। दिल्ली NCR के अन्य शहरों में जैसे फरीदाबाद में AQI 92, गुरुग्राम में 241, गाजियाबाद में 118 और नोएडा में AQI 170 तक पहुंच गया है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 200 से ऊपर और 300 के बीच है जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। वजीरपुर (267), सोनिया विहार (244), और आरके पुरम (276) जैसे इलाकों में AQI का स्तर काफी ऊंचा था।

आगे के दिन: ठंड और कोहरा बढ़ेगा

रविवार शाम हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई थी। IMD के अनुसार, आगामी दिनों में ठंड और घना कोहरा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 10 दिसंबर को हल्का कोहरा और अगले कुछ दिनों में अधिक कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

अगले 6 दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले 6 दिनों में कोहरा बढ़ सकता है और ठंड में और गिरावट हो सकती है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रैफिक का ‘महा-जाम’! दिल्ली के इन इलाकों में एंट्री बंद, शाम 5 बजे के बाद भूलकर भी न जाएं इस तरफ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज चौथा दिन है और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 9 बजे...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵