back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Swati Maliwal: CM हाउस में बड़ा हंगामा, AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के PA पर लगाया मारपीट का आरोप

New Delhi: दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को फोन करके सूचना दी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने आज दिल्ली पुलिस के इमरजेंसी नम्बर पर पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

स्वाति मालीवाल का क्या है आरोप?

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, स्वाति मालीवाल हाल ही में विदेश से लौटीं हैं। दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर वे अरविंद केजरीवाल से मिलने सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास गई थीं। लेकिन वहां केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार ने उन्हें केजरीवाल से मिलने के लिए मना कर दिया और उन्हें मिलने से रोका। सूत्रों के अनुसार, स्वाति मालीवाल का आरोप है कि बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की।

क्या है मामला?

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि आज सुबह दिल्ली पुलिस की इमरजेंसी हेल्पलाइन सेल को दो बार कॉल आई थी। पहली कॉल सुबह 9:30 बजे आई। पीड़िता ने उसके साथ हुई मारपीट की घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। इस कॉल के दौरान, पीड़िता ने अपना नाम नहीं बताया। इसके बाद दिल्ली पुलिस को दूसरी कॉल 9:54 बजे आई, पीड़िता ने अपनी पहचान बताई और कहा- मैं स्वाति मालीवाल हूं। मेरे साथ अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने मारपीट की है। दिल्ली पुलिस की सिविल लाइंस स्थित पुलिस ब्रांच की टीम तीन वेनों के साथ सीधे घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक स्वाति मालीवाल मुख्यमंत्री आवास से जा चुकी थीं। पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला। जागरण की खबर के अनुसार, पुलिस ने जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें मीडिया से कॉल आ रहे हैं। वे पहले मीडिया से बात करेंगी उसके बाद पुलिस शिकायत करेंगी।

बीजेपी ने केजरीवाल पर लगाया मामले को छुपाने का आरोप

इस मामले को सुलझाने में दिल्ली पुलिस जुटी हुई है। अबतक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि असल में घटनास्थल पर क्या हुआ था? सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी स्वाति मालीवा को मनाने में जुटी हुई है ताकि वे पुलिस को शिकायत दर्ज न कराएं। बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा इस घटना पर पर्दा डाला जा रहा है। केजरीवाल इस घटना को छिपा रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर इन दिनों हलचल तेज हो गई है और इसका केंद्र बने हैं राघव चड्ढा (Raghav...
spot_img

Latest Stories

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵