back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Excise Policy: के कविता को कोर्ट से नहीं मिली राहत, दिल्ली आबाकारी घोटाला मामले में जमानत याचिका खारिज

New Delhi: दिल्ली आबाकारी घोटाला मामले में BRS नेता के कविता को दिल्ली के राउज ऐवन्यू कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के राउज ऐवन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबाकारी घोटाला मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और BRS नेता के कविता की जमानत याचिका खारिज कर दी है। के कविता दिल्ली आबाकारी घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पुलिस कस्टडी में हैं।

अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद

दिल्ली राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 15 अप्रैल को दिल्ली आबाकारी नीति घोटाला मामले में BRS नेता के कविता की 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी। के कविता के खिलाफ CBI द्वारा दर्ज मामला अब खत्म हो चुकी आम आदमी पार्टी द्वारा लागू की गई दिल्ली शराब नीति और दिल्ली आबाकारी नीति 2021-22 के गठन में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के संबंध में है।

कोर्ट ने बढ़ाई हिरासत

CBI ने आज राउज़ एवेन्यू कोर्ट में दी गई 3 दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने पर आज तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और BRS नेता के कविता को अदालत में पेश किया और उनकी न्यायिक हिरासत की मांग की। दीपक नागर के साथ के कविता का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील नितेश राणा ने पुलिस की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि CBI के आधार पर उन्हें हिरासत में रखने के लिए काफी नहीं हैं क्योंकि अब उनसे हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।

के कविता पर क्या है आरोप?

के कविता को दिल्ली आबाकारी घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 मार्च को उनके आवास बंजारा हिल्स, हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। के कविता BRS सुप्रीमो के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं और वह खुद भी राजनीति में सक्रिय हैं। उनके ऊपर साउथ ग्रुप की मुख्य अपराधी होने का आरोप है। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की सत्ता पर बैठी आम आदमी पार्टी को दिल्ली शराब नीति में 100 करोड़ रुपये देकर शेयर खरीदा था। 2 मार्च को उन्हें 14 दिन के लिए ED हिरासत में भेजा था।

केजरीवाल जेल से चलाएंगे सरकार, संजय सिंह को मिली जमानत

इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ED की हिरासत में थे उसके बाद अब CBI की हिरासत में जेल में बंद हैं। अबतक इस मामले में केवल AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 6 महीने दिल्ली के तिहाड़ जेल में रहने के बाद जमानत मिली है। AAP ने कहा है कि केजरीवाल जेल में रहकर ही सरकार चलाएंगे और जनता की सेवा करेंगे और अपने पद से इस्तीफी नहीं देंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...