back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Post Office की सीनियर सिटीजन के लिए स्कीम, रिटायरमेंट के बाद घर बैठे कर सकते हैं हर महीने 20000 रुपये कमाई

Post Office SCSS Scheme: हर इंसान अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहता है और उसे उज्जवल बनाने के लिए दिन रात मेहनत करता है। खासतौर पर हर व्यक्ति अपने बुढ़ापे को लेकर पहले से ही निवेश शुरू कर देता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर इंसान अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहता है और उसे उज्जवल बनाने के लिए दिन रात मेहनत करता है। खासतौर पर हर व्यक्ति अपने बुढ़ापे को लेकर पहले से ही निवेश शुरू कर देता है। क्यूंकि जवानी में तो वह खूब मेहनत करके धन अर्जित कर सकता है, लेकिन बुढ़ापा ऐसा समय होता है। जब उसे आराम की आवश्यकता होती है। ऐसे में अगर वह पहले से निवेश करके तैयार रहेगा तो वह बुढ़ापे में भी आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन आसानी से जी पायेगा। इसके लिए ‘पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम’ (Post Office SCSS Scheme) बहुत ही बेहतरीन स्कीम है। यह स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के लिए है, जिसमे निवेश पर 8 प्रतिशत से ज्यादा वार्षिक ब्याज मिल रहा है जो कि बैंक एफडी से भी अधिक है।

ब्याज की दर 1 Jan 2024 से सरकार की तरफ से 8.2 फीसदी से ऑफर की जा रही है

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम के तहत अन्य बैंको में एफडी की तुलना में ब्याज अधिक मिलने के साथ साथ इससे नियमित आय भी पक्की हो जाती है। इसमें निवेश करके 20,000 रुपये महीने तक की कमाई की जा सकती है। ‘पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम’ (Post Office SCSS Scheme) में मिलने वाले ब्याज की दर 1 जनवरी 2024 से सरकार की तरफ से 8.2 फीसदी से ऑफर की जा रही है।

इस स्कीम में अधिकतम निवेश 30 लाख रुपये तक किया जा सकता है

‘पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम’ (Post Office SCSS Scheme) में निवेश से रेगुलर इनकम, सुरक्षित निवेश और टैक्स छूट का भी लाभ लिया जा सकता है। यह पोस्ट ऑफिस की बहुत ही पसंद की जाने वाली स्कीम है। इसमें 1000 रुपये में भी निवेश शुरू किया जा सकता है। इस स्कीम में अधिकतम निवेश 30 लाख रुपये तक किया जा सकता है। इसमें निवेश करके व्यक्ति रिटायरमेंट के बाद आसानी से आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन जी सकते है। इसमें 60 साल या उससे अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति या पति-पत्नी का ज्वाइंट अकाउंट खोला जा सकता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...