back to top
21.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon Session: राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसीं स्मृति ईरानी, कहा- ‘मणिपुर में राहुल गांधी ने लगाई आग’

Smriti Irani In Rajya Sabha: राज्यसभा में कांग्रेस सांसद के सवाल भड़की स्मृति ईरानी। कहा- आप ये कब बताएंगी कि राहुल गांधी ने कैसे मणिपुर जाकर वहां लोगों को आग में डाल दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार (26 जुलाई) को राज्यसभा में मणिपुर को लेकर कांग्रेस सांसद के सवाल पर भड़क गईं। इसके बाद उन्होने गुस्से में विपक्ष को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मणिपुर में हिंसा भड़काने का आरोप तक लगा दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में राहुल गांधी ने आग लगाई है।

कांग्रेस मणिपुर हिंसा के तथ्य छिपा रही : स्मृति ईरानी

दरअसल, बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान श्चिम बंगाल से कांग्रेस की सांसद अमी याग्निक ने स्मृति ईरानी से पूछ लिया कि वह और मंत्रिमंडल में उनकी महिला सहयोगी मणिपुर के मुद्दे पर कब बोलेंगी? जिसपर केंद्रीय मंत्री भड़क गईं और उन्होंने जमकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मणिपुर हिंसा के तथ्य छिपा रही है। इसके अलावा उन्होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कई गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि आप ये कब बताएंगी कि राहुल गांधी ने कैसे मणिपुर जाकर वहां लोगों को आग में डाल दिया।

ईरानी ने की कांग्रेस पर सवालों की बौछार

इस पर आगे बोतते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि वह कांग्रेस सांसद के बयान पर घोर आपत्ति व्यक्त करती हैं। महिला मंत्रियों और महिला राजनेताओं को मणिपुर के साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए। स्मृति ईरानी ने कहा, ”मुझे बताइए कब आपमें हिम्मत होगी कि राजस्थान की घटना पर बोल सकें? आपमें छत्तीसगढ़ पर बोलने का माद्दा कब होगा? बिहार में जो हो रहा है, उस पर बोलने का साहस कब होगा? आपमें ‘लाल डायरी’ पर बोलने की हिम्मत कब होगी? आपमें कब ये साहस होगा कि आप कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के साथ होने वाले बलात्कार पर बोल सकें?” उन्होंने सवाल किया कि क्या वह (अमी याग्निक) इन राज्यों में महिलाओं पर हुए अत्याचार की घटनाओं पर बोलने का माद्दा रखती हैं?

ट्विटर पर भी साधा निशाना

राज्यसभा भाषण के बाद स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा। ईरानी ने राहुल गांधी का पुराना बयान शेयर किया जिसमें कांग्रेस नेता ने मुस्लिम यूथ लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताया था। ईरानी ने लिखा, देवियो और सज्जनो – धर्मनिरपेक्षता का राहुल गांधी ब्रांड – उनका अपवित्र गठबंधन हिंदुओं को उनके मंदिरों में जिंदा जलाने की घोषणा करता है। राजवंश के लिए हिंदू नफरत कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब खुलेआम हिंदुओं को धमकाना… यह एक नया निचला स्तर है, मिस्टर गांधी।

Monsoon Session 2023: मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास, यहां जानिए अविश्वास प्रस्ताव का पूरा इतिहास

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...